भारत की प्रमुख फसलें

भारत एक प्रमुख कृषि प्रधान ओर खाद्यान्न सम्पन्न देश है यहां की मिट्टी उपजाऊ ओर जलवायु फसल उत्पादन हेतु बहुत उत्तम है।इसलिए यहां लगभग हर प्रकार की फसल उगाई जा सकती है।दुनिया की ज्यादातर वनस्पतियों की उत्पादकता भारत मे की जाती है। 
आइये नजर डालते हैं भारत की प्रमुख फसलों ओर उनके अत्यधिक उत्पादक राज्यों पर:-


यहां की खेतीबाड़ी ओर कृषि से जुड़े कई अन्य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

  • देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 52 फीसदी भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है।
  • विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है।
  • हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव गेंहू और चावल की कृषि पर पड़ा है, परंतु चावल की तुलना गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई।
  • भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डॉक्टर एम. एस. स्वामीनाथन को जाता है। भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1967-1968 में हुई।
  • प्रथम हरित क्रांति के बाद 1983-1984 में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें अधिक अनाज उत्पादन, निवेश और किसानों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार हुआ।
  • तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना 1986 में हुई।
  • भारत की प्रमुख खाद्य फसल चावल है
  • भारत में सबसे अधिक धान उगाई जाती है –
  • अंगूरों की खेती के लिए नासिक शहर प्रसिद्ध है –
  • मूंगफली भारत के सबसे अधिक किस राज्य में उगाई जाती है – गुजरात
  • चावल का उत्पादन सर्वाधिक पश्चिमी बंगाल राज्य में होता है
  • गन्ना फसल की बुवाई में वह कटाई में सबसे अधिक समय लगता है
  • दुग्ध उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है – प्रथम
  • भारत में सर्वोत्तम चाय दार्जिलिंग पैदा की जाती है
  • तंबाकू उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है
  • भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है
  • केसर की खेती सबसे अधिक कश्मीर पर होती है
  • कृषि को उद्योग का दर्जा देने वाला प्रथम राज्य महाराष्ट्र है
  • “चावल का कटोरा” कृष्णा और गोदावरी के क्षेत्र को कहा जाता है –
  • भारत विश्व में उर्वरक (फर्टिलाइजर) का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है।
  • पोटाशियम फर्टिलाइजर का पूरी तरह आयात किया जाता है।
  • आम, केला, चीकू, खट्टे नींबू, काजू, नारियल, काली मिर्च, हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान पहला है।
  • फलों और सब्जियों के उत्पादन में चीन के बाद भारत का स्थान दुनिया में दूसरा है।




:विकास तंवर खेड़ी

Popular posts from this blog

Class 10th Chapter 3- Two Stories About Flying MCQ by Vikash Tanwar Kheri