Class 10th :E mail writting.(5marks)very eassy to solve by Vikash tanwar kheri
E-mail का अर्थ है-Electronic Mail। यह शीघ्र संदेश भेजने का एक आधुनिक ढंग/तरीका है। इस साधन के द्वारा हम न केवल संदेश भेज सकते हैं अपितु इस संदेश के साथ कोई document (दस्तावेज), photo (चित्र) तथा video को भी भेजा जा सकता है। निस्संदेह आज-कल E-mail द्वारा संदेश भेजन का प्रचलन बढ़ गया है।
E-mail द्वारा संदेश भेजने के लिए e-mail ID/account की आवश्यकता पड़ती है। इसमें e-mail द्वारा संदेश भेजनेवाला और इस संदेश को प्राप्त करने वालेदोनों के अपने e-mail ID/account/ (खाता) होते हैं। इस e-mail खाता की विशिष्ट पहचान होती है, यथा e-mail के निम्नलिखित पते का अध्ययन करें:
fullmarks@gmail.com
Fullrmarks : e-mail/ई-मेल सेवा का उपयोग/उपभोग करने वाली संस्था है।
@ : यह चिह्न e-mail सेवा का अभिन्न अंग है। इसका उच्चारण at जिसे at the rate बोलते हैं है
gmail : यह e-mail सेवा प्रदान करनेवाले का नाम है। g-mail की तरह yahoo, rediff-mail, आदि भी सेवा प्रदान करनेवाले साधन हैं।
: आपके e-mail खाता में . का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इसका उच्चारण ‘dot’ . है।
com : यह commerce का लघु रूप है। इसका संबंध सेवा प्रदान करनेवाली संस्था की प्रकृति से है। लेकिन इस पूरे e-mail ID/खाता को निम्न प्रकार से पढ़ा जाता है। fullmarks@gmail.com
उपर्युक्त सेवा प्रदान करनेवाली संस्था से जुड़कर आप अपना e-mail ID/account/खाता बना सकते हैं और इस साधन के द्वारा अपना संदेश भेज सकते हैं।
Formate of E-Mail Writing (ई-मेल लेखन का प्रारूप)
Photo चित्र में देखें
Format (प्रारूप) में दिए गए शब्दों के निम्न कार्य हैं।
To कॉलम : इस column (कॉलम) में e-mail द्वारा संदेश प्राप्त करनेवाले व्यक्ति का e-mail ID/खाता लिखा जाता है।
cc कॉलम : इस column (कॉलम) का संबंध carbon copy (कार्बन कॉपी) से है। इसका अर्थ है-एक ही e-mail को अन्य व्यक्ति को भी भेजा जाना। इस column (कॉलम) में ही e-mail द्वारा संदेश प्राप्त करनेवाले अन्य व्यक्ति का e-mail ID/खाता लिख दिया जाता है।
Bcc (कॉलम) : इस column (कॉलम) के द्वारा दो या दो से अधिक व्यक्तियों के पास एक समान संदेश भेजा जाता है। इस कॉलम में भी संदेश प्राप्त करनेवाले अन्य व्यक्तियों को e-mail ID/खाता लिख दिया जाता है।
Subject (कॉलम) : इस column (कॉलम) में संदेश का subject लिखा जाता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके संदेश का feelings (भाव) स्पष्ट हो।
उदाहरण द्वारा देखो